नई दिल्ली, मार्च 12 -- देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा अपडेट है। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में आरोपी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को जमानत देते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें राहत दी जा सकती है। इस फैसले के बाद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस लंबे समय से इसकी जांच कर रही है। दो आरोपियों को जमानत मिलना पंजाब पुलिस के लिए बड़ा झटका है। मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे की हत्या के लिए लंबे समय से इंसाफ मांग रहे हैं। हालांकि अदालत ने केवल जमानत दी है, लेकिन केस की सुनवाई और जांच अभी भी जारी है। सुप्रीम कोर...