नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- पंजाब के बरनाला से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर गुलाब सिद्धू के घर शनिवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश लोगों ने घर के बाहर करीब 8 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के समय सिंगर का पूरा परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। बता दें कि, गुलाब सिद्धू दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त हैं।हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां बरनाला पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह घटना रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर हुई। फुटेज में तीन नकाबपोश लोग गुलाब सिद्धू के घर के बाहर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। गुलाब सिद्धू दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी माने जाते हैं। सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह था। गुलाब सिद्धू की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी 'जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला' ल...