नई दिल्ली, अगस्त 25 -- सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन फैंस के दिल में वह आज भी जिंदा हैं। सिद्धू के निधन के बाद भी उनके कई सॉन्ग्स रिलीज हुए हैं, लेकिन अब जो होने वाला है उसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। सिद्धू मूसेवाला अब एक बार फिर स्टेज पर आने वाले हैं।कहां होने वाला है सिद्धू का कॉन्सर्ट दरअसल, होलोग्राम के जरिए उनका कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट का टाइटल है साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर। इसका पहला शो कनाडा में होगा टोरोंटो के स्कॉटियाबैंक एरिना में 8 अक्तूबर 2026 को। यह भी पढ़ें- यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक में सिद्धू मूसेवाला का ये गाना बना फायरक्या खास होगा इस कॉन्सर्ट में इस कॉन्सर्ट में सिद्धू मूसेवाला का 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन दिखाया जाएगा जिसमें वह अपनी असली आवाज के साथ परफॉर्म करते न...