नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को याद किया है। संगरूर में एक रैली को दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने सिद्दू मूसेवाला के पिता को स्टेट पर आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मूसेवाला एक ऊर्जावान युवा था। पहली मुलाकात के दौरान ही उन्हें यह महसूस हुआ कि उसकी सुरक्षा की जाना चाहिए, क्योंकि वह एक खतरनाक जगह आ रहे हैं। राहुल ने यहां साफ किया कि उनका सुरक्षा देने का मतलब शारीरिक सुरक्षा नहीं बल्कि राजनीतिक सुरक्षा है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 'इंसाफ रैली' करने पहुंचे राहुल गांधी ने सिद्दू मूसेवाला को एक ऊर्जावान युवा करार दिया। उन्होंने सिद्दू के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने से पहले की अपनी मुलाकात का जिक्र किया। राहुल...