पूर्णिया, फरवरी 28 -- कसबा, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित नवनिर्मित सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गणेश प्रतिमा का नगर भ्रमण भी कराया गया जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा स्थानीय राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। लगभग 500 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। गाजे-बाजे और सजे हुए रथ के साथ निकली यात्रा मुख्य चौक-चौराहों से गुजरते हुए नव निर्मित सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर मुख्य पुरोहित तिवारी जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश के पवित्र जल को मंदिर परिसर में स्थापित कराया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। बताया गया कि ग्रीन पूर...