सिद्धि धाम आश्रम में सुधांशुजी महाराज का स्वागत
कानपुर, जुलाई 18 -- कानपुर। सिद्धिधाम आश्रम बैकुंठपुर बिठूर में विश्व जागृति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु जी महाराज का शनिवार को सिद्धिधाम आश्रम में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर और आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब समय खराब हो तो भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव आदि गुरु हैं और भगवान से पहले सनातन धर्म सनातन संस्कृति में गुरु के पूजन अर्चन की परंपरा है। उन्होंने सभी से गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा रखने का आह्वान किया। आचार्य रजनीश भट्ट ने बताया कि रविवार को 11 बजे मंत्र दीक्षा होगी। आचार्य रजनीश, रामनाथ अग्रवाल, कमलेश तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, कृष्ण मोहन शुक्ल और राम सजीवन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.