संभल, मार्च 21 -- शहर के प्रसिद्ध रामबाग स्थित श्री सिद्धिदात्री देवी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र के अवसर पर मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा और भक्तिमय माहौल बन गया। शहर के सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर, ब्रह्म बाजार के गंगा देवी मंदिर, सुभाष रोड के रायसती मंदिर, गोलागंज देवी मंदिर सहित गांव मौलागढ़ के कंकाली देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी को फूल, फल और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को रामबाग स्थित श्री सिद्धिदात्री मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की ...