बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। चैत्र नवरात्र के नवमी पर माता दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्रि की पूजा भक्तों ने शुक्रवार को देवी मंदिरों व घरों में सजे माता रानी के दरबार में की। सभी जगहों पर हवन पूजन के बाद कन्या भोज कराकर उनकी पूजा की। लोग दान, दक्षिणा और उपहार देकर कन्याओं को भेजा। इसी के साथ व्रत का पारण संपन्न हुआ। शहर के बड़ी देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, गायत्री मंदिर, दूधेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। पूजा पाठ के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। यहां पर हवन पूजन व कन्या पूजन करने को महिलाओं की होड़ लगी रही। वहीं दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भक्तों द्वारा और अन्य देवी मंदिरों में कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन हुआ। कन्याओं को उपहार देकर पैर पखारे और आशीष मांगा। शहर में घर-घर कन्या...