सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नौगढ़ शहर के साड़ी तिराहे पर संचालित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में मंगलवार की दोपहर एक दुधमुहे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख चिकित्सक व स्टॉफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण में भर्ती बच्चे की बीएचटी नहीं मिल सकी। इससे बीमारी का पता नहीं चला। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कराने की बात कह रहा है।दरअसल, नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ससना में अनुश्री रस्तोगी पत्नी तनुज कुमार की तैनाती है। यह मूल रूप से मुरादाबाद जनपद की निवासी हैं। इनके तीन माह के दुधमुहे बच्चे की 28 मार्च को सेहत खराब हो गई। बच्चे का स्वास्थ्य खराब होने पर मां अनुश्री ने नौगढ़ शहर के साड़ी तिराहे पर संचालित सिद्धार्थ हॉस्पिटल की ओपीडी में बच्चे को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.