सिद्धार्थ विहार में बनेगा डाकघर, जमीन ढूंढने का काम शुरू
गाज़ियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। सिद्धार्थ विहार क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही डाक सेवाओं की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। डाक विभाग ने यहां नए डाकघर के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने डाकघर के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी है। सिद्धार्थ विहार में पिछले कुछ वर्षों में आबादी में वृद्धि हुई है। यहां कई बड़ी आवासीय सोसाइटी बनकर तैयार हुई हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। वहीं सिद्धार्थ विहार के पास में ही प्रताप विहार भी है जहां भी बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं।
नए डाकघर की आवश्यकता इसके बावजूद क्षेत्र में डाकघर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को डाक संबंधी कार्यों के लिए दूसरे इलाकों का रुख करना पड़ता है। इसको देखते हुए डाक विभाग ने सिद्धार्थ विहार में नए डाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.