गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि होगी। दोनों जगह दस-दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। बिजनेस प्लान के तहत क्षमता वृद्धि बढ़ाने के प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं। वहीं पांच से ज्यादा कई छोटे ट्रांसफार्मर की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह कार्य गर्मी से पहले पूरे होंगे। सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार में पिछली गर्मी के दौरान भीषण बिजली संकट रहा था। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। कई दिन बिजली कटौती रहने से लोग परेशान रहे थे। नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया था। विद्युत निगम ने लोगों की समस्या को देखते हुए दोनों विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया। सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.