सिद्धार्थ, जून 19 -- सिद्धार्थनगर, इन्द्र मणि पाण्डेय। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का 10वां दीक्षांत समारोह 29 जून को होगा। इस बार दीक्षांत समारोह गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में होगा। यह जानकारी शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.कविता शाह ने विवि में आयोजित पत्रकारों से बातचीत में दी। यह भी पढ़ें- मुक्त विवि का 21वां दीक्षांत समारोह 17 जुलाई कोउत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक कुलपति ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 37 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। स्वर्ण पदक पाने वालों में 28 छात्राएं व नौ छात्र हैं। इसके अतिरिक्त 25 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण कर 11वें वर्ष में प्रवेश कर ...