सिद्धार्थ विवि ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम किए घोषित
सिद्धार्थ, जून 3 -- सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने मंगलवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, प्राणी विज्ञान व एमएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। वहीं एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर व बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि कला संकाय के अंतर्गत एमए इतिहास, प्राचीन इतिहास, मनोविज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, हिन्दी, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान व दृश्य कला विषयों के चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- आरएमपीयू स्नातक के परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.