सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभाग को सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और बलरामपुर जिलों की वायु गुणवत्ता की निगरानी का जिम्मा सौंपा है। इस परियोजना का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह मुख्य अन्वेषक के रूप में व डॉ. आजाद कुमार सह-प्रधान अन्वेषक के रूप में करेंगे। परियोजना के प्रथम वर्ष के लिए 33.84 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।परियोजना के अंतर्गत कुल आठ केंद्रों पर सूक्ष्म कण (पीएम 10, पीएम 2.5) तथा सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। इनमें बस्ती और संतकबीर नगर में तीन-तीन केंद्र, जबकि सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में एक-एक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.