नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- ICICI लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजमेंट को लेकर एक बड़ी खबर है। दरअसल, बीमा कंपनी ने शुक्रवार (2 अक्टूबर) को ICICI बैंक के अनुभवी सिद्धार्थ मिश्रा को मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया है। यह नई नियुक्ति 14 अक्टूबर से प्रभावी है। बता दें कि सिद्धार्थ मिश्रा, अनूप बागची की जगह लेंगे। अनूप 13 अक्टूबर 2026 को कामकाज के समय के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO का पद छोड़ देंगे। जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को हुई बोर्ड की बैठक में अनूप बागची का इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया। बोर्ड ने ICICI ग्रुप में उनके लगभग तीन दशकों के योगदान को भी सराहा, जिसमें कंपनी को विकास और मुश्किल समय में मजबूती से आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका शामिल है।कौन हैं सिद्धार्थ मिश्रा? बता दें कि ICICI बैंक के साथ 26 से ज्यादा साल बिताने के बाद...