नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म आ रही है द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट। इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ जिसे देखकर दर्शक काफी हैरान हुए। इसमें एक आदमी की स्टोरी दिखाई है जिसमें वह प्रतिबंधित जंगल में जाकर वहां का नियन तोड़ देता है और इसके बाद जो होता है वही इस कहानी का ट्विस्ट है। इस फिल्म की कहानी बिहार के एक पुराने मंदिर वन देवी पर आधारित है।किस मंदिर से इंस्पायर है द वन की स्टोरी इस बारे में खुद फिल्म के मेकर्स ने खुलासा किया है। फिल्म के मेकर्स दीपक मिश्रा और अरुणाभ ने बताया कि पटना के पास एक वन देवी मंदिर है जिसकी सच्ची कहानी से फिल्म को बनाने का पॉइंट मिला। अरुणाभ ने बताया कि वन देवी मंदिर जाने और वहां के इतिहास और लोक-कथाओं को जानने वाले लोगों से बात करने के बाद उन्होंने इस कहानी को बनाने क...