चाईबासा, अप्रैल 24 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज में बीकॉम सेमेस्टर-1 के छात्र सिद्धार्थ कुमार प्रसाद को विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने सम्मानित किया। सिद्धार्थ ने क्लिप्स्टर नाम का एक उपयोगी एप बनाया है, जो उनके तकनीकी ज्ञान और नई सोच को दर्शाता है। उनकी कंपनी का नाम एएक्सएक्सोरा प्राइवेट लिमिटेड है। उनका एप देश-विदेश में भी डाउनलोड किया जा रहा है। सिद्धार्थ अपनी सफलता के लिए कॉलेज के प्राचार्य और सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें कॉलेज से हमेशा सहयोग मिला है। सिद्धार्थ बड़ाजामदा, पश्चिमी सिंहभूम के निवासी हैं। उन्होंने अपने कार्य से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य सनत प्रधान, सहायक प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.