सिद्धार्थ एनक्लेव में नाले निर्माण कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड स्थित सिद्धार्थ एनक्लेव में नाले के निर्माण कार्य का शुक्रवार को उद्घाटन किया। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही जलभराव और निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सिद्धार्थ एनक्लेव, गणेश विहार फेस-1 और फेस-2 में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती थी। नाले के निर्माण से हजारों लोगों को राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। कार्यक्रम में सिद्धार्थ एनक्लेव अध्यक्ष योगेश चौहान, गणेश विहार अध्यक्ष मनोज कुमार सेन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष वतन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.