सिद्धार्थ, मई 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तेज आंधी-तूफान ने सोमवार को जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। खुनियांव ब्लॉक के रमवापुर विशुनपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त होकर लटक गई। इससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। यह टंकी जल निगम की ओर से लगभग 32.41 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। लोगों का कहना है कि टंकी की हालत देखकर निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह होता है। यदि यह पूरी तरह गिर जाती, तो आसपास के लोगों की जान-माल को भारी नुकसान हो सकता था। फिलहाल लटकती टंकी ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टंकी अभी निर्माणाधीन थी और मौसम सामान्य होने पर इसे बदलवा दिया जाएगा। हालांकि, इस जवाब से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं...