सिद्धार्थ, दिसम्बर 9 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई गांव में सात दिसंबर को संदिग्ध परस्थितियों में मासूम बच्ची की मौत के मामले का खुलासा हो गया है। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक मासूम की हत्या गला दबा कर की गई थी। आरोपी सौतेली मां पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चौरा बनगवा गांव का मूल निवासी महेश अग्रहरि परिवार के साथ चकचई गांव में निवास करता है। सात दिसंबर को अपनी तीन वर्षीय बेटी श्रेया को अपनी दूसरी पत्नी खुशी के पास छोड़कर खलीलाबाद जा रहा था। रास्ते में ही था कि दूसरी पत्नी ने फोन कर बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर उसने अपनी बेटी के शरीर पर कुछ निशान देखा। उसे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा ले गया जहां डॉक्टरों ने श्रेया को मृत घोषित कर दिया था। मामले में पुलिस को शिकायती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.