सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार गांव के पास शव लेकर अयोध्या जा रही एक बस रविवार को 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव निवासी राम नरेश का शव लेकर परिजन और ग्रामीण रविवार को बस से अयोध्या जा रहे थे। दोपहर में चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार गांव के पास बस का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से टकरा गया। बस में करंट दौड़ने से गांव के श्याम सुंदर (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम आजोर साहनी, जगदीश और बस का कंडक्टर बुद्धिसागर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद बस में सवार 50 से अधिक या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.