सिद्धार्थनगर में प्रमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा युवक 135 फुट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा
सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव स्थित लक्ष्मीगंज चौराहे के पास एक युवक रविवार को 135 फुट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस युवक को टॉवर से उतारने का प्रयास कर रही है। वहीं युवक उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा हुआ है। क्षेत्र के करमडीह जमुआर गांव निवासी आकाश पुत्र रामवृक्ष चौधरी रविवार सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मीगंज चौराहे के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और घंटों बीत जाने के बाद भी नीचे उतरने से इनकार कर रहा है। युवक की जिद है कि उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया जाए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है। वहीं, लड़की के परिजनों ने मौके पर आने से साफ इनकार कर दिया है।क्षेत्र के लोगों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.