सिद्धार्थ, जनवरी 1 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार चालक कहर बन कर टूट पड़ा। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में किसी का हाथ टूटा तो किसी के पैर के हड्डी टूट गई। दुर्घटना के बाद मौजूद भीड़ ने कार चालक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने पहुंच कर जान बचाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिए है। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर-कपिलवस्तु मार्ग पर तिलकपुर गांव के लोग बुधवार की रात नए साल का जश्न मनाने के लिए गांव के बाहर सड़क पर मौजूद थे। डीजे की धुन पर ग्रामीण महिला भी थिरक रही थी इस दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और उसने नए साल के जश्न में डूबे लोगों को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.