सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नगर विकास विभाग की ओर से सिद्धार्थनगर जनपद में लगभग दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें से आधे से अधिक कार्य सांसद जगदंबिका पाल की अनुशंसा पर स्वीकृत और पूर्ण हुए हैं। इसके साथ ही विद्युतीकरण के क्षेत्र में भी उनके सतत प्रयासों से अनेक मजरों और गांवों में बिजली पहुंचाई गई, जिससे ग्रामीण जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुलसियापुर में सांसद जगदंबिका पाल के जन्मदिन पर आयोजित कंबल वितरण एवं अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि जगदंबिका पाल जनता के प्रति पूर्णतः समर्पित ऐसे जननेता हैं जिनकी बात दिल्ली से...