सिद्धार्थनगर में छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या
सिद्धार्थ, जून 17 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मोहाना थाना क्षेत्र के दूल्हा शुमाली गांव के टोला पिपरहवा में मंगलवार रात छत पर सो रहे एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने गांव के तीन लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।पिपरहवा टोला निवासी मुकेश (25) पुत्र रामदेव मंगलवार रात छत पर सोया था। उसकी किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। परिवार को जानकारी होते ही कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुरेश ने पुलिस को तहरीर दे कर गांव के ही तीन लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान ने बताया केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.