सिद्धार्थनगर में छत ढलाई होते ही भरभराकर गिरा मत्स्य मंडी का निर्माणधीन गेट, एक की मौत, पांच घायल
सिद्धार्थ, जून 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर के पास मधवापुर गांव में निर्माणधीन मत्स्य मंडी के गेट का छत स्लैब ढलाई होते समय भरभराकर ज़मीदोज़ हो गया। इससे मलवे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व शोहरतगढ़ के तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजा। मलबे के नीचे से बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की तारीख और समय बुधवार को दोपहर मधवापुर निर्माणधीन मत्स्य मंडी गेट की छत की ढलाई का कार्य मजदूरों की ओर से किया जा रहा था। सीमेंट, बालू, गिट्टी आदि निर्माण मैटेरियल तैयार कर गेट का निर्माण कार्य आधा दर्जन मजदूर कर रहे थे। अचानक पूरी छत मेटेरियल सहित भर भराकर नीचे गिर गई। इसमें ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुआर गांव निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.