सिद्धार्थ, मार्च 31 -- मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबही गांव में मंगलवार देर शाम मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी छोटू (17) पुत्र जमीरुल्लाह पर गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इटवा सीएचसी से डॉक्टरों ने घायल किशोर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। धोबही गांव निवासी छोटू गांव के ही एक किराना दुकान पर मंगलवार देर शाम सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद दूसरे किशोर से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी किशोर ने छोटू के पेट के दाहिने हिस्से में धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल छोटू को तुरंत इटवा सीएचसी पहुंचाया ग...