सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बराही मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के भेलौहा गांव निवासी सुदामा देवी (65) पत्नी बच्चू लाल यादव गुरुवार शाम किसी कार्य से बराही मार्ग पर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गति से आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.