सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर और चौखड़िया गांव के बीच रविवार को गेहूं की डंठलों में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। तेज पछुआ हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास का इलाका इसकी चपेट में आ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बर्फ विक्रेता आग में घिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे बर्फ विक्रेता का इटवा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत में सुधार बताया जा रहा है। संग्रामपुर और चौखड़िया गांव के बीच गेहूं की डंठलों में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान डबरा गांव निवासी राम सागर गुप्त (45) बर्फ बेचकर घर लौट रहा था और आग की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने बचकर निकलने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.