सिद्धार्थनगर में अंतिम संस्कार में गए दो किशोरों समेत तीन बानगंगा नदी में डूबे
सिद्धार्थ, जुलाई 23 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी के बैदौली घाट पर गुरुवार को तीन लोग डूब गए। माधवापुर के टोला मिझुनिया की एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो किशोरों समेत तीन नदी में नहाने उतरे और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। डूबे लोगों की तलाश जारी है। उधर, घरों में कोहराम मचा है। क्षेत्र के मधवापुर के टोला मिझुनिया निवासी कंचन देवी (85) पत्नी स्वर्गीय राम मुकुट की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान गुरुवार दिन में करीब 1:30 बजे दो किशोरों समेत तीन लोग बानगंगा नदी पानी में नहाने उतरे और लापता हो गए। बताया जा रहा है कि मिझुनिया गांव निवासी शिवा (17) पुत्र राममूरत, रवि (17) पुत्र रामरूप व मोनू (18) पुत्र बबलू अंतिम संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.