सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सांसद जगदंबिका पाल ने सोमवार को लोकसभा में सिद्धार्थनगर के बौद्ध पर्यटन को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने देश में बौद्ध पर्यटन के संवर्धन व विशेष रूप से सिद्धार्थनगर स्थित पिपरहवा स्तूप सहित अन्य बौद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों के विकास का मुद्दा उठाया। सांसद ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या पिपरहवा जैसे बौद्ध स्थलों पर देशी और विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में जिले में 1335199 पर्यटकों का आगमन हुआ है, जिसमें 1282316 घरेलू व 52883 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। सांसद ने सवाल किया कि लुंबिनी (नेपाल) और सिद्धार्थनगर जैसे बौद्ध विरासत स्थलों के बीच सीमा-पार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संपर्क व्यवस्था और सहयोग ...