सिद्धार्थ, दिसम्बर 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर तराई के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। लगभग पखवारे भर से दिनभर कोहरे, बदली और बर्फीली पछुआ हवा ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। रविवार को भी ठंड व गलन ने लोगों को काफी परेशान किया। कड़ाके की ठंड का सीधा असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। नगर क्षेत्र की बाजारों में रौनक कम हो गई है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है। गलन भरी सर्दी से लोग घरों, दुकानों और चौराहों पर अलाव तापते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.