सुनेत्रा चौधरी, मई 26 -- कर्नाटक का सियासी नाटक एक बार फिर दिल्ली दरबार में आ पहुंचा है। मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने वहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, दोनों को ही दिल्ली तलब किया है और दोनों ही नेता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं संग बैठकें कर रहे हैं। इस बीच, सूत्रों ने HT को बताया है कि पार्टी आलाकमान कर्नाटक में "सत्ता हस्तांतरण" के पक्ष में है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए दूसरे रास्ते तलाशे जा रहे हैं लेकिन पेच यह है कि इस सत्ता परिवर्तन में उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का प्रमोशन नहीं होने जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में भी बिहार जैसा सियासी फार्मूला बनाया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नीतीश कुनार की ही तरह संसद के उच्च सदन में भेजा...