नई दिल्ली, अगस्त 3 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाराज विधायकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को शिवकुमार ने कहा, 'विधायकों की संख्या बहुत अधिक है। सभी को मंत्रिमंडल में जगह देना संभव नहीं है। पहले सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में मुझे भी मंत्री पद नहीं मिला था। लेकिन क्या मैं बाद में मंत्री नहीं बना? उसी तरह भविष्य में सभी को अवसर दिया जाएगा। फिलहाल मैं लोक भवन जा रहा हूं।' यह भी पढ़ें- कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में OMR अफवाह पर न दें ध्यान, KEA ने दी सफाई कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक यशवंतरायगौड़ा पाटिल ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पाटिल ने विधान सौध में विधानस...