सिद्धांत की पारी से हाजी इरशाद इलेवन 61 रन से जीता
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। महात्मा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें हाजी इरशाद इलेवन की टीम ने प्रभाकर पांडे इलेवन को 61 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हाजी इरशाद इलेवन और राज वर्मा इलेवन के बीच खेला जाएगा। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में हाजी इरशाद इलेवन की टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धांत बाजपेई ने 50 रन, फरहान खान व अचिंत्य ने 20-20 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकुश व कुशाग्र ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में प्रभाकर पांडे इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य तिवारी ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में गर्वित सिंह, गौशिक सिंह और सिद्धांत बाजपेई ने दो-दो खिलाड़ी को आउट किया। सिद्धांत बाजपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.