सिद्धरमैया को निशाना बनाकर कथित स्टिंग ऑपरेशन का आरोप, दिल्ली का शख्स गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को निशाना बनाकर किए गए कथित स्टिंग ऑपरेशन के सिलसिले में दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को दिल्ली में पकड़ा गया और उसकी पहचान रितेश पांडे के रूप में हुई है। इसने बताया कि पांडे को पूछताछ के लिए बेंगलुरु लाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस एक मोबाइल फोन की जांच कर रही है, जिसका इस्तेमाल शायद कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो अपलोड करने के लिए किया गया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस इसके डिजिटल ट्रेल की भी जांच कर रही है, ताकि वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ और इसके पीछे कौन लोग हैं। पिछले महीने, यूट्यूब पर दो वीडियो अपलोड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.