बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ में आठवां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भजन संध्या में श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति के रस में डूबे नजर आए। सिद्धमहापीठ के संस्थापक मंजीत धर्मध्वज के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुबह के सत्र में विशेष पूजन और अभिषेक किया गया, जिसमें विद्वान पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं। इस दौरान मंजीत धर्मध्वज ने राष्ट्र की उन्नति, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा आज से होगी शुरू, दोपहर में खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के पट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.