सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मेले की तैयारियां तेज
बांदा, अप्रैल 23 -- नरैनी। गुढाकलां स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में वार्षिक मेला विशेष रहेगा। अधिक मास के चलते मेला एक नहीं बल्कि दो माह तक चलेगा। मंदिर सेवा ट्रस्ट ने मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं करने की मांग की है। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट, गुढा कलां द्वारा उपजिलाधिकारी नरैनी को दिए ज्ञापन में बताया कि मेला एक मई वैशाख पूर्णिमा (बड़ी पूर्णिमा) से प्रारंभ होगा। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। ट्रस्ट ने प्रशासन से मेले के दौरान सुरक्षा, सिंगल सड़क होने से लगने वाले जाम के लिए दोनों तरफ मुरम डलवाने की मांग, ट्रैफिक, पड़ रही भीषड़ गर्मी के चलते पानी की अत्यधिक व्यवस्था , बिजली और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की है। ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.