सिद्धपीठ श्रीशनिधाम में शनि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई
सहारनपुर, मई 16 -- नानौता, संवाददाता। सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर में श्री शनि जयंती के अवसर पर हवन यज्ञ कर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दिल्ली रोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर में श्री शनि महाराज की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य यजमान अनुज सैनी व उनकी पत्नी सारिका सैनी द्वारा हवन पूजा कर श्री शनि महाराज को स्नान कराकर उन्हें चोला पहनाया गया। इसके पश्चात आरती कर शनि महाराज को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। तत्पश्चात श्री सुंदरकांड पाठ कर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पूजन करा रहे पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि शनि जयंती के दिन वट-सावित्री व्रत भी होता है। यह भी पढ़ें- भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव निकाली भव्य शोभायात्रा इस दिन शनिदेव की पूजा करना बहुत लाभकारी माना गया है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.