कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। शहर के प्राचीन सिद्धपीठ शिवालेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने देर रात धावा बोलकर दानपात्र से हजारों रुपये की नकदी और कीमती पूजा सामग्री चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र की मकरंदनगर चौकी के अंतर्गत मोहल्ला गदनपुर बड्डू, जीटी रोड स्थित रेलवे लाइन के निकट बने शिवालेश्वर महादेव मंदिर को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर के पुजारी अर्जुनानंद गिरी ने बताया कि सोमवार शाम आरती और पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया था और अपनी कुटिया में सोने चले गए थे। बताया गया कि आधी रात के बाद चोर मंदिर परिसर में घुस आए। उन्होंने हनुमान जी की प्रतिमा के पास रखी चाबी उठा ली और उसी स...