अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़। सिद्धपीठ मंदिर श्री साई बाबा सारसौल पर पुरुषोत्तम माह में मंगलवार को निःशुल्क भोजन सेवा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूजन के बाद सबसे पहले कन्याओं को भोजन वितरित किया गया। भोजन की ये व्यवस्था प्रतिदिन चलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल ने नौ कन्याओं को खुद भोजन वितरित करते हुए किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह निःशुल्क भोजन वितरण सेवा मंदिर प्रांगण में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी, जो प्रतिदिन चलेगी। इस से जरूरतमंद लोग अपना पेट भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक साई सेवक के अनुरोध पर सारसौल चौराहे पर स्थित हॉस्पिटल के बाहर भी भोजन वितरित किया गया। इस दौरान हरपाल अरोरा, रवि प्रकाश अग्रवाल, पंकज धीरज, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, राजा राजानी, सुनील मित्तल, साहिल मित्तल, व...