देहरादून, मार्च 22 -- पौड़ी। वासंतीय नवरात्रि पर सिद्धपीठ भुवनेश्वरी मंदिर में रविवार को चतुर्थ दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप की विधि-विधान से भव्य पूजन हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में दूर-दूर से आए भक्तों ने मां भुवनेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया मध्यान्ह धुयेंल का दृश्य आकर्षक एवं मनोहारी रहा। दीपों की ज्योति, घंटियों की गूंज और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सिद्धपीठ के मुख्य पुजारी विकास जुयाल ने बताया कि सुबह से ही भक्तों का निरंतर आगमन बना हुआ है, जो मां के प्रति अटूट आस्था है। वही मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित भजन प्रतियोगिता ने विशेष आकर्षण रही। जय नागराज मंडली खडेथ ,रमया कीर्तन मंडली लोवर चोपड़ा पौड़ी, कठूड, खोला, मां भगवती कीर्तन मंजली बैंज्वाडी व पितृमोहल्ला पौड़ी की मंडलियों क...