सिद्धपीठ बाबा भोलेनाथ मंदिर में जलाभिषेक
बदायूं, अगस्त 11 -- वजीरगंज/सैदपुर। सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के कांविड़ियों ने अपने समीपवर्ती शिवालयों में जलाभिषेक किया। क्षेत्र के सिद्धपीठ बाबा भोलेनाथ मंदिर में सुबह से ही कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू किया। दूसरी सोमवार को प्रमुख रूप से क्षेत्रीय कांवड़ियों ने वजीरगंज और गांव नदवारी गांव के बीच मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा भोलेनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत रमेश गिरि जूना अखाड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। भागीरथ कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर लाए कांवड़ियों ने बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.