फतेहपुर, मार्च 10 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के हरदो स्थित सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर से सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने पीतल के घंटे चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मंगलवार तड़के उस समय हुई जब मंदिर में रह रहे बाबा सुबह करीब चार बजे सफाई के लिए झाड़ू लगाने पहुंचे। यह देखकर उन्होंने तुरंत हरदो के लोगों को सूचना दी और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह और प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ऐसे पवित्र स्थल से घंटा चोरी होना बेहद दुखद और निंदनीय घटना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.