मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- रामराज। सावन माह के प्रथम सोमवार पर सिद्धपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोषों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजे शिवालय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ क...