गोपालगंज, मई 10 -- थावे। एक संवाददाता प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंगला आरती के साथ ही मंदिर परिसर भक्तों से भरने लगा। जिले के अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां थावेवाली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर मां के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। रविवार होने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां के दरबार में पहुंच रहे थे। कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना भी कराई। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यव...