गाजीपुर, मार्च 19 -- खानपुर। क्षेत्र के सिधौना स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ महादेव धाम तक जाने वाली सड़क का जल्द ही चौड़ीकरण किया जाएगा। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सड़क का निरीक्षण कर सीमांकन प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने पैदल चलकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया। यह सड़क बिहारीगंज गोमती डाइवर्जन मार्ग से शुरू होकर सिद्धनाथ धाम होते हुए सिधौना बाजार के रेलवे अंडरपास तक जाती है। राजस्व टीम ने कई स्थानों पर चौड़ाई का चिन्हांकन किया। अधिकारियों के अनुसार चौड़ीकरण के दौरान सड़क किनारे हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। विभाग द्वारा नाप-जोख कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। साथ ही धाम परिसर की नियमित साफ-सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...