पीलीभीत, अप्रैल 13 -- ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम सिद्धनगर में विधायक बाबूराम पासवान ने 4.88 करोड़ की लागत से बनने वाले नए पुल का विधिवत शिलान्यास किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत एनपीडीपी किमी 77 पर स्थित क्षतिग्रस्त रपटा पुल/पुलिया के स्थान पर 3x18 मीटर स्पान के लघु सेतु और उसके पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि पुराने रपटा पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण खासतौर पर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और संपर्क मार्ग सुगम होगा। ग्रामीणों ने इस कार्य को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई और निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.