सिद्धदोष बंदी की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- शाहजहांपुर। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 66 वर्षीय सिद्धदोष बंदी ताहिर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कांट थाना क्षेत्र के कमल नैनपुर गांव के निवासी था। ताहिर हत्या के मामले में 23 मई 2025 से जेल में बंद था। कोर्ट ने 28 जुलाई 2026 को धारा 302/34 और 506 आईपीसी के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के खिलाफ उसकी अपील न्यायालय में लंबित थी। जेल प्रशासन के अनुसार ताहिर हृदय रोग से पीड़ित था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह 11:45 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकीय रिपोर्ट में मौत का कारण एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम और एंटीरियर वॉल मायोकार्डियल इन्फार्क्शन बताया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.