बागपत, मार्च 3 -- खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का मंगलवार को रथयात्रा के साथ समापन हो गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। कार्यक्रम आर्यिका सुज्ञान मति और आर्यिका दयामति के सान्निध्य में संपन्न हुआ। विधान की सभी क्रियाएं पंडित मनीष शास्त्री के निर्देशन में सम्पन्न हुई। विधान में अमित जैन, शिल्पी जैन, लाला महावीर प्रसाद एवं प्रभाचंद जैन आदि शामिल रहे। इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ के माध्यम से समस्त जीवों के कल्याण की मंगल भावना व्यक्त की। भक्ति-संगीत के मधुर स्वरों के बीच निकली रथयात्रा बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर बाहुबली मंदिर तक पहुंची, जहां पांडुक शिला पर भगवान का अभिषेक संपन्न हुआ। श्रावक श्राविकाएं भक्ति में भाव-विभोर होकर धर्माराधना में लीन रहे। आर्यि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.